Tuesday, April 23, 2024

प्राकृतिक घड़ी पर आधारित शरीर की दिनचर्या :-

 


प्राकृतिक घड़ी पर आधारित शरीर की दिनचर्या :-


1. प्रातः (Morning) 03:00 से 05:00 –

इस समय जीवनीशक्ति विशेष रूप से फेफड़ो (Lungs) में होती है। थोड़ा गुनगुना पानी पीकर खुली हवा में घूमना एवं प्राणायाम करना उपयुक्त है । इस समय दीर्घ श्वसन करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता खूब विकसित होती है। उन्हें शुद्ध वायु (आक्सीजन) विपुल मात्रा में मिलने से शरीर स्वस्थ व स्फूर्तिमान होता है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाले लोग बुद्धिमान व उत्साही होते है, और सोते रहनेवालो का जीवन निस्तेज हो जाता है ।


2. प्रातः 05:00 से 07:00 – 

इस समय जीवनीशक्ति विशेष रूप से आंत (Large Intestine) में होती है। प्रातः जागरण से लेकर सुबह 07:00 बजे के बीच मल-त्याग एवं स्नान कर लेना चाहिए । सुबह 07:00 के बाद जो मल – त्याग करते है उनकी आँतें मल में से त्याज्य द्रवांश का शोषण कर मल को सुखा देती हैं। इससे कब्ज तथा कई अन्य रोग उत्पन्न होते हैं।


3. प्रातः 07:00 से 09:00 – 

इस समय जीवनीशक्ति विशेष रूप से आमाशय (Stomach) में होती है। यह समय भोजन के लिए उपयुक्त है । इस समय पाचक रस अधिक बनते हैं।


4. प्रातः 09:00 से 11:00 –

इस समय जीवनीशक्ति विशेष रूप से तिल्ली (Spleen) में होती है। यह पुरानी लाल रक्त कोशिकाओं को नष्ट करने का कार्य करता है तथा रक्त का संचित भंडार भी है। यह रोग निरोधक तंत्र का एक भाग है। मानव में तिल्ली पेट में स्थित रहता है


5. प्रातः 11:00 से दोपहर (Noon) 01:00 – 

इस समय जीवनीशक्ति विशेष रूप से हृदय (Heart) में होती है। दोपहर 12:00 बजे के आस–पास मध्याह्न में आराम करने की हमारी संस्कृति में विधान है। इसीलिए भोजन वर्जित है। इस समय तरल पदार्थ ले सकते है। जैसे मट्ठा पी सकते है। दही खा सकते है ।


6. दोपहर 01:00 से 03:00 - 

इस समय जीवनीशक्ति विशेष रूप से छोटी आँत (Small Intestine) में होती है। इसका कार्य आहार से मिले पोषक तत्त्वों का अवशोषण व व्यर्थ पदार्थों को बड़ी आँत की ओर धकेलना है। भोजन के बाद प्यास अनुरूप पानी पीना चाहिए । इस समय भोजन करने अथवा सोने से पोषक आहार-रस के शोषण में अवरोध उत्पन्न होता है।


7. दोपहर 03:00 से 05:00 - 

इस समय जीवनीशक्ति विशेष रूप से मूत्राशय (Urinary Bladder) में होती है । 2-4 घंटे पहले पिये पानी से इस समय मूत्र-त्याग की प्रवृति होती है।


8. शाम (Evening) 05:00 से 07:00 - 

इस समय जीवनीशक्ति विशेष रूप से गुर्दे (Kidney) में होती है। इस समय हल्का भोजन कर लेना चाहिए। शाम को सूर्यास्त से 40 मिनट पहले भोजन कर लेना उत्तम रहेगा। सूर्यास्त के 10 मिनट पहले से 10 मिनट बाद तक (संध्याकाल) भोजन न करें। शाम को भोजन के तीन घंटे बाद दूध पी सकते हैं देर रात को किया गया भोजन सुस्ती लाता है यह अनुभवगम्य है।

=========================================

Advertisement 

=========================================


9. रात्रि (Night) 07:00 से 09:00 - 

इस समय जीवनीशक्ति विशेष रूप से मस्तिष्क (Brain) में होती है । इस समय मस्तिष्क विशेष रूप से सक्रिय रहता है । अतः प्रातःकाल के अलावा इस काल में पढ़ा हुआ पाठ जल्दी याद रह जाता है । आधुनिक अन्वेषण से भी इसकी पुष्टि हुई है।


10. रात्रि 09:00 से 11:00 - 

इस समय जीवनीशक्ति विशेष रूप से रीढ़ की हड्डी (Spine cord) में स्थित मेरुरज्जु (केंद्रीय नाड़ी संस्‍थान का वह भाग जो कशेरुका-नाल के भीतर स्थित रहता है) में होती है। इस समय पीठ के बल विश्राम करने से मेरूरज्जु को प्राप्त शक्ति को ग्रहण करने में मदद मिलती है। इस समय की नींद सर्वाधिक विश्रांति प्रदान करती है ।

इस समय का जागरण शरीर व बुद्धि को थका देता है ।

यदि इस समय भोजन किया जाय तो वह सुबह तक जठर में पड़ा रहता है, पचता नहीं और उसके सड़ने से हानिकारक द्रव्य पैदा होते हैं जो अम्ल (एसिड) के साथ आँतों में जाने से रोग उत्पन्न करते हैं। इसलिए इस समय भोजन करना खतरनाक है।


11. रात्रि 11:00 से 01:00 - 

इस समय जीवनीशक्ति विशेष रूप से पित्ताशय (Gall Bladder) में होती है । इस समय का जागरण पित्त-विकार, अनिद्रा , नेत्ररोग उत्पन्न करता है व बुढ़ापा जल्दी लाता है । इस समय नई कोशिकाएँ बनती हैं ।


12. रात्रि 01:00 से 03:00 - 

इस समय जीवनीशक्ति विशेष रूप से लीवर (Liver) में होती है । अन्न का सूक्ष्म पाचन करना यह यकृत का कार्य है। इस समय का जागरण यकृत (लीवर) व पाचन-तंत्र को बिगाड़ देता है । इस समय यदि जागते रहे तो शरीर नींद के वशीभूत होने लगता है, दृष्टि मंद होती है और शरीर की प्रतिक्रियाएं मंद होती हैं।


नोट :-


1. ऋषियों व आयुर्वेदाचार्यों ने बिना भूख लगे भोजन करना वर्जित बताया है। अतः प्रातः एवं शाम के भोजन की मात्रा ऐसी रखें जिससे ऊपर बताए भोजन के समय में खुलकर भूख लगे। जमीन पर कुछ बिछाकर सुखासन में बैठकर ही भोजन करें। इस आसन में मूलाधार चक्र सक्रिय होने से जठराग्नि प्रदीप्त रहती है। कुर्सी पर बैठकर भोजन करने में पाचनशक्ति कमजोर तथा खड़े होकर भोजन करने से तो बिल्कुल नहींवत् हो जाती है।


2. पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का लाभ लेने हेतु सिर पूर्व या दक्षिण दिशा में करके ही सोयें, अन्यथा अनिद्रा जैसी तकलीफें होती हैं।


3. आजकल पाये जाने वाले अधिकांश रोगों का कारण अस्त-व्यस्त दिनचर्या व विपरीत आहार ही है। हम अपनी दिनचर्या शरीर की प्राकृतिक घड़ी के अनुरूप बनाये रखें तो शरीर के विभिन्न अंगों की सक्रियता का हमें अनायास ही लाभ मिलेगा। इस प्रकार थोड़ी-सी सजगता हमें स्वस्थ्य की प्राप्ति करा देगी।

Thursday, November 30, 2023

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी.






याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-
1. बीपी: 120/80
2. पल्स: 70 - 100
3. तापमान: 36.8 - 37
4. सांस : 12-16
5. हीमोग्लोबिन: पुरुष -13.50-18
स्त्री- 11.50 - 16
6. कोलेस्ट्रॉल: 130 - 200
7. पोटेशियम: 3.50 - 5
8. सोडियम: 135 - 145
9. ट्राइग्लिसराइड्स: 220
10. शरीर में खून की मात्रा: पीसीवी 30-40%
11. शुगर लेवल: बच्चों के लिए (70-120) वयस्क: 80- 130
12. आयरन: 8-15 मिलीग्राम
13. श्वेत रक्त कोशिकाएं WBC: 4000 - 11000
14. प्लेटलेट्स: 1,50,000 - 4,00,000
15. लाल रक्त कोशिकाएं RBC: 4.50 - 6 मिलियन.
16. कैल्शियम: 8.6 -10.3 मिलीग्राम/डीएल
17. विटामिन D3: 20 - 50 एनजी/एमएल.
18. विटामिन B12: 200 - 900 पीजी/एमएल.

वरिष्ठ यानि 40/ 50/ 60 वर्ष वालों के लिए विशेष टिप्स:
1. पहला सुझाव -:
प्यास न लगे या जरूरत न हो तो भी हमेशा पानी पिएं, सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं और उनमें से ज्यादातर शरीर में पानी की कमी से होती हैं। 3 लीटर न्यूनतम प्रति दिन।
2. दूसरा सुझाव -:
शरीर से अधिक से अधिक काम ले, शरीर की calories burn होती रहनी चाहिए, भले ही केवल पैदल चलकर, या तैराकी या किसी भी प्रकार के खेल से।
3. तीसरा सुझाव -:
खाना कम करो...अधिक भोजन की लालसा को छोड़ दें... क्योंकि यह कभी अच्छा स्वास्थ्य नहीं देता अपने आप को वंचित न करें, लेकिन मात्रा कम करें। प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट आधारित खाद्य पदार्थों का अधिक प्रयोग करें।
4. चौथा सुझाव -:
जितना हो सके वाहन का प्रयोग तब तक न करें जब तक कि अत्यंत आवश्यक न हो. आप कहीं जाते हैं किराना लेने, किसी से मिलने या किसी काम के लिए अपने पैरों पर चलने की कोशिश करें। लिफ्ट, एस्केलेटर का उपयोग करने के बजाय सीढ़ियां चढ़ें।
5. पांचवां सुझाव -: क्रोध छोड़ो, चिंता छोड़ो,चीजों को नज़रअंदाज़ करने की कोशिश करो. विक्षोभ की स्थितियों में स्वयं को शामिल न करें, वे सभी स्वास्थ्य को कम करते हैं और आत्मा के वैभव को छीन लेते हैं। सकारात्मक लोगों से बात करें और उनकी बात सुनें।
6. छठा सुझाव -:
अपने आस-पास के लोगो से खूब मिलें जुलें हंसें बोलें!हँसे खुश रहे...... Positive रहे हर situation में खुद को mentally strong बनाएँ
7. सातवां सुझाव -:
अपने आप के लिए किसी तरह का अफ़सोस महसूस न करें, न ही किसी ऐसी चीज़ पर जिसे आप हासिल नहीं कर सके, और न ही ऐसी किसी चीज़ पर जिसे आप अपना नहीं सकते। इसे अनदेखा करें और इसे भूल जाएं।
8. आठवां सुझाव
पैसा, पद, प्रतिष्ठा, शक्ति, सुन्दरता, जाति की ठसक और प्रभाव; ये सभी चीजें हैं जो अहंकार से भर देती हैं. विनम्रता वह है जो लोगों को प्यारसे आपके करीब लाती है।
9. नौवां सुझाव -:
अगर आपके बाल सफेद हो गए हैं, तो इसका मतलब जीवन का अंत नहीं है। यह एक बेहतर जीवन की शुरुआत हो चुकी है। आशावादी बनो, याद के साथ जियो, यात्रा करो, आनंद लो। यादें बनाओ!
10. दसवां सुझाव -:
अपने से छोटों से भी प्रेम, सहानुभूति ओर अपनेपन से मिलें! कोई व्यंग्यात्मक बात न कहें! चेहरे पर मुस्कुराहट बनाकर रखें अतीत में आप चाहे कितने ही बड़े पद पर रहे हों वर्तमान में उसे भूल जाये और सबसे मिलजुलकर रहें...स्वस्थ रहो, मस्त रहो खूब हँसें और हँसाये क्योंकि हँसी फ़्री का हेल्थ टॉनिक है , इसका भरपूर उपयोग छोटी छोटी बातों का करो उपयोग रहो निरोग.

=================================================================
ADVERTISEMENT
=================================================================


Tuesday, September 26, 2023

Innovate to Elevate: Business Conclave 2023


Join Us at the Business Conclave of the Year!

Are you ready to embark on a journey of innovation, collaboration, and unparalleled business growth? The highly-anticipated Business Conclave 2023 is just around the corner, and you won't want to miss this extraordinary event.

Why Attend?

Our conclave brings together the brightest minds and most influential leaders from diverse industries, all under one roof. Whether you're an aspiring entrepreneur, a seasoned business owner, or an industry expert, this event offers a unique opportunity to:

1. Gain Valuable Insights: Discover the latest industry trends, cutting-edge technologies, and innovative strategies that can catapult your business to new heights.



2. Network with Industry Titans: Forge meaningful connections with top-tier executives, entrepreneurs, and thought leaders. Exchange ideas, collaborate on projects, and build partnerships that can transform your career or business.

3. Inspirational Keynote Speakers: Be inspired by renowned speakers who have achieved remarkable success in their respective fields. Learn from their experiences, failures, and triumphs, and apply their wisdom to your own journey.

============================================================

Advertisement


=========================================================================


4. Interactive Workshops: Engage in hands-on workshops and breakout sessions designed to provide practical tools and actionable takeaways. Develop new skills and refine existing ones to stay ahead in the competitive business landscape.


5. Explore New Opportunities: Discover potential investment opportunities, explore the latest innovations, and gain access to resources that can fuel your business growth.

Event Details:

  • Date: 30.09.2023
  • Time: 01:00 PM to 06:00 PM
  • Venue: Bapu Shabhagar, Patna (Bihar)
  • Ticket Price: 500 (Individual), 700 (Couple), 1500 (Family)


Don't miss your chance to be a part of this transformative event. Reserve your spot today and become a part of a thriving community of entrepreneurs, leaders, and visionaries. 


How to Register:

Visit our website at https://allevents.in/patna/हेभारत-के-राम-जगो/80004034037955?aff=u7k3ha to register and secure your spot at the Business Conclave 2023. Early bird discounts are available for a limited time, so act fast!

Join us in shaping the future of business, fostering innovation, and creating lasting connections. The Business Conclave 2023 is where opportunities become realities. We can't wait to see you there!




Wednesday, September 6, 2023

हमारे देश का नाम भारतवर्ष है। यह निर्विवाद है !


 हमारे देश का नाम भारतवर्ष है। यह निर्विवाद है। संविधान बनाते समय इंडिया का मोह त्याग दिया गया होता तो फिर किसी फसाने की जरूरत नहीं थी। लेकिन भारत और इंडिया दोनों को संविधान में तो जगह मिली, प्रचलन में इंडिया ही चल रहा है। अब अचानक निमंत्रण पत्र में भारत आया तो बहस छिड़ गई। छिड़नी ही थी।

जल्दबाजी में रख दिया या योजना बनाई, 76 साल बाद भारत लौट तो आया। अच्छा होता भारतवर्ष लाते पर चलो भारत ही सही। वैसे इंडिया और भारत दो नहीं, एक ही हैं। सवाल टाइमिंग को लेकर हैं। देश जी 20 आयोजन के मुहाने पर खड़ा है, दुनियाभर से बड़ी बड़ी हस्तियां इंडिया आ रही हैं और राष्ट्रपति के निमंत्रण में इंडिया की जगह अंग्रेजी में ही भारत चला गया। मतलब अंग्रेजी को तो न छोड़ पाए, अंग्रेजी अल्फाबेट में ही bharat ले आए। अब महामहिम का निमंत्रण पत्र भारत कह रहा है और दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष इंडिया कहेंगे। तमाम दुनिया के मीडिया में इंडिया चलेगा, देश में कहीं भारत और कहीं इंडिया। जो भी हो, बैठे बिठाए विपक्षी टीम डॉट इंडिया वालों को प्रहार का मौका मिल गया। परिदृश्य से सनातन, रामायण, तुलसीदास जैसे मुद्दे यकायक गायब हो गए और भारत इंडिया छा गए। बंगलुरू में विपक्षी दलों के गठबंधन को इंडिया नाम राहुल गांधी ने दिया था। यह निर्णय जबरदस्त था। जैसा कि विपक्ष का अनुमान था, सत्तारूढ़ दल के लोग इंडिया कहने से बचने लगे।

============================================================
Advertisement
=========================================================================


खुद प्रधानमंत्री भी बेचैन रहे और संभवतः उन्हीं की पहल पर भारत नामकरण की तैयारी हुई होगी। कल राष्ट्रपति के जी 20 निमंत्रण पत्र में जैसे ही भारत का नाम आया, राजनीति परवान चढ़ गई। विपक्ष को न केवल यह कहने का मौका मिला कि उसकी ताकत से डरकर मोदी ने संविधान में लिखा इंडिया नाम बदला है, अपितु नाम परिवर्तन से पूरी दुनिया में भी अजीब सा संदेश गया। देशों का नाम बदलना कोई नई बात नहीं। अनेक देशों ने नाम बदले हैं। कंबोडिया कंप्यूचिया हो गया, रोडेशिया जिम्बाब्वे। बर्मा म्यांमार हो गया, लंका श्रीलंका हो गया। पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश, पूर्वी जर्मनी जर्मनी। और भी न जाने कितने छोटे बड़े देशों के बदले। इंडिया तो कोई नाम ही नहीं था, आर्यावर्त भारतवर्ष था नाम। मुगलों ने हिंदुस्तान कर दिया। इसमें से पाकिस्तान निकाला तो आजाद भारत वालों ने भारतवर्ष को न लौटाकर इंडिया नाम रख दिया। तभी भारत रख देते तो इस समय की यह कवायद ही नहीं होती। खैर! संविधान में भारत भी है और इंडिया भी। आगे भी दोनों रहेंगे। देश के इतने संस्थानों के साथ इंडिया नाम जुड़ा है कि इंडिया को अलग करने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इंडिया नाम अब इतिहास का हिस्सा बन चुका है। विपक्षी गठबंधन का नाम यदि इंडिया है तो देशवासी उसे देश समझेंगे, यह सोचना भी मूर्खता है। यह ठीक है कि पिछले दो ढाई सौ सालों से सारी दुनिया भारत को इंडिया नाम से जानती है। आजादी के बाद एक देश के दो नामों पर एतराज जताया जाता रहा है। दुनिया में भारत के अलावा ऐसा कोई देश नहीं जिसके दो नाम हों। अब बात चल पड़ी है तो देश का नाम अधिकृत रूप से भारत हो जाए, इस पर सभी को सहमत हो जाना चाहिए।

Saturday, May 27, 2023

डीपफ़ेक और AI का कमाल या हमारी सुरक्षा को खतरा ?

 



डीपफ़ेक और AI का कमाल या हमारी सुरक्षा को खतरा?


हो सकता है यह जानकारी आपको धोखा खाने से बचाये... लुटने से बचाये।


तकनीक जैसे जैसे आधुनिक होती जा रही है... उससे जुड़े खतरे भी बढ़ते जा रहे हैं... इसको 2 सच्चे उदाहरणों से समझते हैं।


1. चीन में पिछले दिनों एक व्यक्ति को 5 करोड़ रूपए का चूना लग गया। हुआ यह था कि उसके पास एक वीडियो कॉल आई... वीडियो कॉल में उसका करीबी दोस्त था, जो काफी परेशानी में दिख रहा था। दोस्त ने स्वयं को बहुत बुरी हालत में दिखाया और आर्थिक मदद मांगी।


चूँकि दोस्त सामने दिख रहा था, बात कर रहा था, इस व्यक्ति का दिल पसीज गया... और फिर इसने अपने कथित दोस्त के दिए गए एकाउंट में पैसे ट्रान्सफर कर दिए।


बाद में पता लगा कि उस दोस्त ने कभी कॉल किया ही नहीं था... और इस व्यक्ति के साथ ठगी हो गई थी।


मामले की जांच पुलिस ने की... बैंक ट्रान्सफर ट्रेस किये गए, अधिकांश पैसा बरामद कर लिया गया है, अपराधी भी जल्दी पकड़ा जायेगा।


2. अमेरिका के एरिज़ोना में एक 15 साल की लड़की स्कीइंग कर गई थी... अचानक से उसकी माँ को एक कॉल आता है। कॉल की शुरुआत उस लड़की के रोने की आवाज़ से होती है... माँ घबरा जाती है और अपनी बेटी से प्रश्न पूछने की कोशिश करती है।


इतने में ही एक पुरुष की आवाज़ आती है... वह कहता है कि उस महिला की बेटी उसके कब्जे में है... और अगर एक मिलियन डॉलर ट्रांसफर नहीं किये तो वह उसकी बेटी को मार देगा। माँ गिड़गिड़ाई... कहा कि इतने पैसे नहीं हैं... अपहरण करने वाला 5 लाख डॉलर पर अड़ जाता है... माँ उससे थोड़ी मोहलत मांगती है... वो आदमी धमकी देता है कि अगर पुलिस को पता चला तो उसकी बेटी को मार देगा।


महिला अपनी एक दोस्त को फोन करती है, और उसे यह सब बताती है... वह दोस्त तुरंत उस ग्रुप को कॉल करती है जो स्कीइंग के लिए गया था, वहाँ पता लगता है कि उस लड़की का अपहरण नहीं हुआ था... वह तो वहाँ घूम रही थी और सुरक्षित थी।


तुरंत 911 पर कॉल किया गया और उन्हें इस बारे में बताया गया, कि उसकी बेटी की आवाज में उन्हें कॉल करके डराया गया और पैसे उगाहने की कोशिश की गई।


इन दोनों मामलों में आप देख सकते हैं कि कैसे एक दोस्त के चेहरे का इस्तेमाल किया गया, वहीं एक लड़की की आवाज़ का इस्तेमाल करके उसकी माँ से पैसे लेने का प्रयास किया गया।


अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे हुआ होगा... तो इसका एक ही उत्तर है... डीपफ़ेक तकनीक।


डीपफ़ेक एक आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का हथियार है... जिसकी मदद से आप किसी की भी शक्ल या बॉडी का इस्तेमाल कर सकते हैं वीडियो बनाने में। आप किसी भी मानव की आवाज को पकड़ करके उस इंसान के जैसी हूबहू आवाज भी बना सकते हैं।


पिछले दिनों कुछ एप्प्स भी आपने देखी होंगी... जो आपकी तस्वीर को किसी एक्टर के शरीर पर लगा सकते हैं... किसी फ़िल्म के वीडियो में आपकी शक्ल को एक्टर के धड़ पर लगाया जा सकता है। खैर वह बचकानी एप्प्स थी।


लेकिन कुछ समय से थोड़ी आधुनिक एप्प्स आने लगी हैं... जो आपको बूढा दिखा सकती हैं... कुछ में आपके पूर्वजो की तस्वीर को रीमास्टर भी किया जा सकता है... छोटे छोटे वीडियो भी बनते हैं... जिनमे आपकी स्थिर तस्वीर का इस्तेमाल कर एक गति वाली वीडियो बनाई जा सकती है... जिसमें आपके हावभाव भी बदल सकते हैं... और जो काफी हद तक वास्तविक भी लगते हैं।


यह सब AI ऍल्गोरिथम की वजह से होता है... इन एप्प्स में डाटा (तस्वीर) को एनकोड डिकोड व संसाधित करने की क्षमता होती है।


अब तो AI की सहायता से डीपफ़ेक इस सबको कई लेवल ऊपर ले जाता है। पोस्ट में दी गई एक तस्वीर को देखिये... जिसमें एक आम इंसान है, और उसके साथ ही एक तस्वीर है हॉलीवुड कलाकार टॉम क्रूज की... डीपफ़ेक का इस्तेमाल करके उस इंसान के चेहरे पर टॉम क्रूज का चेहरा डाल दिया गया है, और अब अगर वह कोई हावभाव भी देगा, तो एकदम वास्तविक टॉम क्रूज जैसा ही लगेगा।


इसमें एक आम इंसान के चेहरे के विभिन्न पॉइंट्स का विश्लेषण किया जाता है, फिर जो चेहरा बनाना है (टॉम क्रूज जैसा) उसके हिसाब से AI ऍल्गोरिथम चेहरे के किनारों को, अन्य हिस्सों को डिकोड एनकोड और संसाधित करती है, और अंततः एकदम टॉम क्रूज जैसा चेहरा बना देती है।


कुछ एप्प्स में फेस फ़िल्टर की सुविधा भी मिलती है, जिसमें आप किसी का चेहरा भी लगा सकते हैं... ऐसा कुछ कॉमेडियन या सोशल मीडिया हस्तियाँ इसका इस्तेमाल करते हैं... लेकिन उसमे पता लग जाता है कि चेहरा नकली है।


लेकिन डीपफ़ेक से आप हूबहू किसी का भी चेहरा बना सकते हैं... और इसमें काम आती है डीप लर्निंग।


यही काम आप किसी के वॉइस सैम्पल्स का उपयोग करके भी कर सकते हैं। मान लीजिये आपने किसी से फ़ोन पर बात की, उसने आपकी बात रिकॉर्ड कर ली... अब वह उस वॉइस सैम्पल को किसी डीपफ़ेक वॉइस जेनेरेटर एप्प में डाल कर आपकी वॉइस का क्लोन बना सकते हैं।

आपकी वॉइस के उतार चढ़ाव, आपके बोलने के तरीके, स्वरमान आदि को AI ऍल्गोरिथम की मदद से सिख के, उसकी क्लोनिंग की जा सकती है।

=========================================================================

Advertisement

=========================================================================

जो पहली घटना आपको बताई थी... उसमे अपराधी ने शिकार के दोस्त की तस्वीर या वीडियो का इस्तेमाल करके (जो सोशल मीडिया पर मिल ही जाती हैं... सब ड़ालते ही हैं) अपने चेहरे पर उसका चेहरा डाल दिया... फिर एक वीडियो कॉल मिलाई... बातें की और यह बताया कि वह किसी समस्या में है।


डीपफ़ेक की सहायता से आप किसी से लाइव वीडियो कॉल पर भी बात कर सकते हैं... और सामने वाला आपको हूबहू अपने दोस्त जैसा ही लगेगा।


दूसरी घटना में लड़की की आवाज के सैम्पल्स लिए गए होंगे... सोशल मीडिया से, या फ़ोन रिकॉर्डिंग से, या ऐसे ही कहीं बोलते हुए कैद कर लिए होंगे... और फिर उस आवाज़ के सैम्पल्स को डीपफ़ेक वॉइस जेनेरेटर्स में डाला गया होगा... और फिर उस लड़की की आवाज में चीखने चिल्लाने और मदद माँगने जैसे शब्द बना लिए गए होंगे।


और जब धमकी देने वाले ने कॉल किया होगा, तो उस लड़की की आवाज की रिकॉर्डिंग पार्श्व में चल रही होगी... ताकि उसकी माँ को लगे कि उसकी बेटी वहीं कॉलर के पास ही है, और मदद के लिए चिल्ला रही है... रो रही है।


पहली घटना में तो धोखा हो भी गया, क्यूंकि 5 करोड़ रूपए ट्रांसफर कर दिए गए थे... दूसरी घटना में महिला की दोस्त ने सीधा स्कीइंग करने गई टीम को कॉल करके समझदारी का काम किया, और एक धोखा होने से बचा लिया।


अब समस्या यह है कि जैसे जैसे AI और मशीन लर्निंग उन्नत होती जायेगी, इस तरह की और समस्याएं बढ़ती जाएंगी। कुछ समय पहले तक डीपफ़ेक वीडियोज को पहचानना आसान हुआ करता था।


1. उसमे इंसान की पलकें कम झपकती थी... या असमान पैटर्न हुआ करता था।

2. उसमे चेहरे के किनारे भी असमान या धुंधले हुआ करते थे।


लेकिन अब एप्प डेवेलपर्स ने इन कमियों को भी सुधार दिया है... वैसे भी AI तो हमेशा सीखता ही रहता है... डाटा पैटर्न्स को समझता रहता है... अब एप्प्स में पलकें झपकना भी प्राकृतिक की तरह हो गया है... वहीं किनारे भी अब पहले से बेहतर हो गए हैं... आगे यह और भी परफेक्ट सिस्टम हो जायेगा।


डीपफ़ेक तकनीक का बहुत इस्तेमाल होना शुरू हो गया है, कई देशों में AI टीवी न्यूज प्रस्तुतकर्ता भी शुरू हो गए हैं... जो हूबहू इंसान जैसे लगते हैं, और ख़बर पढते हैं। पिछले ही दिनों इंडिया टुडे ने भी एक AI न्यूज रीडर प्रारम्भ किया था।


लेकिन इस तकनीक के नुकसान भी हैं... दो तो ऊपर ही बताये हैं... इसके अलावा फेक न्यूज फैलाने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।


डीपफ़ेक की सहायता से चुनावी प्रचार भी प्रभावित किये जा सकते हैं। सोचिये क्या प्रभाव होगा वोटर्स पर अगर उनके नेता का असभ्य वीडियो आ जाए... जो डीपफ़ेक से बना हो... लेकिन एकदम असली हो?


पुतिन के कई फेक वीडिओज़ बनाये जा चुके हैं... ऐसे ही किसी बड़े राजनेता के बनाये जा सकते हैं... जो लोगों को भड़काने या दुष्प्रचार करने के काम भी कर सकते हैं... अब आप सोच लीजिये इसका क्या क्या नुकसान हो सकता है।


ऊपर बताई घटनाओं से कैसे बचें?


पोस्ट में बताई 2 घटनाओं से आप अपने आपको बचा सकते हैं। फिलहाल तो यही कहा जा सकता है कि अगर आपको अनजाने नम्बर या Id से वीडियो कॉल आये, तो उस पर विश्वास ना करें।


किसी को पैसा ट्रांसफर करने से पहले उससे फोन पर बात करे लें... अगर गहरा दोस्त है तो उसके परिवार में से किसी से बात कर के स्थिति की पुष्टि करें।


आप कहीं छुट्टी पर जा रहे हैं... या आपके बच्चे कहीं जा रहे हैं.. तो उस सोशल मीडिया पर ना लिखें। दूसरी घटना में यह बात अपराधी को पता थी... और उसी का लाभ उठाने का प्रयास किया गया।


आपको हाइकिंग, स्कीइंग, ट्रैकिंग की तस्वीर डालनी हैं... वापस लौट कर डाल लें... क्या पता आप ऐसे इलाके में हों जहां आपसे संपर्क ना हो पाए... और कोई अपराधी इस स्थिति का लाभ उठा कर आपके घर वालों से पैसा वसूल ले... क्यूंकि आप से तो संपर्क नहीं हो पायेगा ना... ऐसे में घर वालों को लग सकता है कि आपका अपहरण हो गया हो।


अंत में सबसे महत्वपूर्ण बात... तकनीक कितनी ही आधुनिक हो जाए... वह मानव के मूलभूत स्वभाव और स्थिति जागरूकता का मुकाबला नहीं कर पाएगी। कोई भी धोखा तभी होता है, जब आप अपने मूल स्वभाव से हट कर निर्णय लेते हैं।


आपको पता है कि शॉर्टकट से पैसा नहीं मिलता... लेकिन फिर भी लोग लालच में आ कर लाखों झोंक देते हैं... और कोई उस पैसे को लेकर चंपत हो जाता है... अपनी बुनियादी प्रवृत्ति को बचाये रखें... तभी तकनीकों के दुष्प्रभावो से बच पाएंगे।

विचारों की उत्पत्ति

मस्तिष्क, मन, चेतना और ब्रह्मांड के बीच एक दार्शनिक यात्रा प्रस्तावना : एक सरल-सा प्रश्न मनुष्य के भीतर विचार आता है। कभी अचानक।...