Wednesday, July 22, 2020

बारिश की थाली आयुर्वेद वाली

बारिश की थाली आयुर्वेद वाली:-



बरसात में आम तौर पर हमारा खान पान क्या होना चाहिए यह हम लोगो को पता ही नहीं होता है । जिसकी वजह से बारिश में कई बीमारियों से जूझना पड़ता है ।
आज आपको एक ऐसी थाली के बारे में जानकारी दे रहा हूँ जिसे बारिश में अपने भोजन में खा सकते है । और सेहत बनी रहे ।

1) #आचार :-

आचार खाने का सबसे उत्तम समय बारिश में ही होता है क्यूंकी इसमे विभिन्न मसाले और नमक डाला होता है, साथ ही आचार खट्टा होता है । और बारिश के समय शरीर को खट्टा पदार्थ की अत्यंत आवश्यकता होती है । नींबू या आंवले का आचार उत्तम होता है ।

2) अदरक और काला नमक :-



बारिश के मौसम में पेट की अग्नि मंद हो जाती है , इसीलिए भूख कम लगती है । भोजन के पहले अदरक का छोटा सा टुकड़ा काला नमक के साथ चबा-चबा कर खाये । इससे आप जो भी भोजन करेंगे उसका पाचन क्रिया अच्छी तरह से होगा , भूख खुल कर आएगी ।

3) सब्जी :-



बारिश के मौसम में लंबी सब्जी खानी चाहिए जैसे बैंगन, भिंडी, कद्दू, नेणुआ, झिगनी, परवल इत्यादि यह सब वात, कफ का नाश करती है । पेट की अग्नि बढ़ाती है । पर पत्ते वाली कोई भी सब्जी न खाये , यह गैस बनाएगा ।

4) रोटी :- 


गेंहू की रोटी खाये, बारिश में मल्टीग्रेन आटा का उपयोग कम करें।


5) दाल :-

बारिश में मूंग की दाल खाये, यह पचने में हल्की होती है । साथ ही उसमे लहसुन, अजवायन, जीरा, मेथी, सोंठ इत्यादि को देशी गाय का घी में डालकर तड़का जरूर लगाए , इससे दाल का गुण अत्यधिक बढ़ जाएगा।

6) चावल :-

 चावल पकाने से पहले उसे तवे पर हल्का सेंक ले। इससे गैस नहीं बनेगा । साथ ही चावल को कुकर में कभी भी न बनाए, भोजन जहरीला होता है ।


7) दही :- 
इसे थोड़ी सी मात्र में ही ले , यह भूख को तेज करेगी ।


8) छाछ :-

यह गर्म होता है, इसीलिए इसमे जीरा, सेंधा नमक, डालकर पिये। इससे गैस की समस्या दूर होगी ।


9) शहद :- 

पानी को गर्म करके ठंडा करके शहद को ठंडे पानी में डालकर पिये । फायदेमंद होगा ।


10) पान :- 

अंत में भोजन करने के बाद देशी पान जरूर खाये । यह पाचन क्रिया को खूब बढ़ाता है । इसमें लौंग, जावित्री, सौंफ , इलायची डालकर खाये । इससे पाचक रस बनेगा और भोजन को पचाएगा । पर जिसे गर्मी की तकलीफ हो या खून की बीमारी हो वो पान न खाये ।
इस बारिश की थाली का प्रयोग बारिश के मौसम में 2 महीने ही करनी चाहिए । ताकि बारिश में होने वाली बीमारियो से बचा जा सकेगा ।






Thursday, July 16, 2020

बिहार की बदहाली मेरी नजर में । दो टूक







बिहार की बदहाली मेरी नजर में ।
दो टूक !



15 वर्ष लालू-राबड़ी शासन में बिहार लुट-पिट गया ।
बिजली तो छोड़िए , बिजली के खंभे नहीं बचे।
सड़क नहीं गड्ढ़ों में गाड़ियां चलती थीं।
अपहरण बिहार का प्रमुख उद्द्योग था। 
राज्य के हजारों उद्द्यमी, चिकित्सक, अभियंता सब पलायन कर गए।
लोग शाम होते ही अपने घरों में पैक हो जाया करते थे।
जनरेटर और इन्वर्टर चला बच्चे शाम को पढ़ा करते थे।
लालू जब चारा घोटाला में फसे तब अपनी सुयोग्य पत्नी को रसोई घर से उठा राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया। हमारे भाग्य का फैसला राबड़ी करने लगी।
राजद में शायद लालू परिवार छोड़ दूसरा कोई योग्य नहीं था ! 15 वर्ष के इस भ्रष्ट शासन में कांग्रेस ने पूरा सहयोग दिया। 

त्राहिमाम जनता ने 15 वर्ष के अराजक लालू और कांग्रेस के शासन का खात्मा कर जदयू और बीजेपी को गद्दी पर बिठाया। नीतीश मुख्यमंत्री बने।
बिहार विकास के पथ पर अग्रसर हुआ।

Darbhanga-Patna 4 lane highway


जिस राज्य में विकास के एक कार्य नहीं होते थे अब सड़कें बनने लगी, बिजली रहने लगी, पटना में फ्लाईओवर , मॉल और मल्टीप्लेक्स दिखने लगे, गाँवों में भी बिजली रहने लगी।
विकास को तरसा बिहार चैन की सांस लेने लगा। 



नीतीश की वाहवाही पूरे देश-दुनिया मे 'विकास-पुरूष' के नाम से होने लगी।
प्रसन्न जनता ने अगले विधानसभा चुनाव में भारी मतों से फिर से जिताया।
लेकिन अब नीतीश की महत्वाकांक्षा सर चढ़ कर बोलने लगी। प्रधानमंत्री की गद्दी उनके ख्वाबों में आने लगी। जदयू जैसे एक क्षेत्रीय दल जो सिर्फ अपने दम पर एक राज्य में भी सरकार नहीं बना सकता था , उसके मुखिया अब देश के प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने लगे।
अपनी महत्वाकांक्षा के पोषण केलिये उन्होंने BJP का साथ छोड़ लालू से हाथ मिला लिया जिनके जंगलराज के खात्मे केलिये जनता ने उन्हें गद्दी पर बिठाया था।


फिर क्या था, जम कर गालियाँ दी BJP को, मोदी को ।
लालू अब बड़े भाई हो गए।
अगले चुनाव में छोटे भाई-बड़े भाई ने मिलकर भाजपा को जबरदस्त पटखनी दी ।
छोटे भाई मुख्यमंत्री बने और बड़े भाई के नवी पास सुयोग्य पुत्र उपमुख्यमंत्री।



ज्यादा दिन यह बेमेल विवाह टिक नहीं पाया।
बड़े भाई के सामने छोटे भाई चारों खाने चित नजर आए।
बेचारे होकर जनता के मैंडेट की धज़्ज़ियाँ उड़ा फिर से BJP के साथ मिलकर मुख्यमंत्री बन गए।
न तो पहले जनता ने उन्हें लालू जी के साथ मुख्यमंत्री बनने केलिये वोट किया था न तो बाद में जनता ने उन्हें लालू को छोड़ BJP का दामन थामने केलिये चुना था।
लेकिन महत्वाकांक्षी नीतीश को जनता के मैंडेट से क्या मतलब ?
उनकी आंखें तो हमेशा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रही क्योकि प्रधानमंत्री बनने के उनके ख्वाब धरे रह गए।
नितीश को जो मुख्यमंत्री बनाएगा वे उस पार्टी का दामन थामेंगे।
अतः नीतीश का पहला टर्म निश्चय ही उल्लेखनीय रहा।
बिहार ने प्रगति की। नितीश की राष्ट्रीय साख बढ़ी।
लेकिन फिर अपनी महती महत्वाकांक्षा के वे शिकार हुए।

अभी आलम यह है कि बिहार सरकार के पास एक भी अस्पताल नही, मेडिकल कॉलेज नहीं जहाँ सीरियस कोरोना मरीजों का ईलाज हो सके।
सब भारत सरकार के AIIMS पटना में भर्ती होना चाहते हैं। बड़े-बड़े नेता, अफसर सब AIIMS में। कोरोना से लड़ रहे चिकित्सक भी अगर गंभीर रूप से संक्रमित होते हैं तो उन्हें भी AIIMS में दाखिला नहीं मिलेगा।
राज्य के मुख्यमंत्री और सारे नेता नदारद हैं। ट्विटर और फेसबुक पर चिचिया रहे हैं, इधर जनता त्राहिमाम।
जदयू और उसका पीठलग्गु भाजपा सरकार का पोल इस महामारी ने पूरी तरह से खोल दिया।
जाति के नाम पर वोट करने वाले हर जाति के बिहारी मर रहे हैं, कहीं कोई व्यवस्था नहीं।
सिर्फ कागजी लिफ़ाफ़ेबाजी !

साहब लोग पिछले कुछ महीनों से मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के बदले आगामी चुनाव में व्यस्त हो गए। जातियों के समीकरण, कैंडिडेट के चयन और BJP और चिराग पासवान से सीटों के बटवारे पर बातचीत में लगे थे , इधर कोरोना ने अपना मुंह खोलना शुरू कर दिया।

देखा जाए तो बिहार की बर्बादी केलिये सबसे जिम्मेदार है यहाँ की जनता जिन्हें जीवन से ज्यादा जाति प्यारी है।
फिर है दो राष्ट्रीय पार्टियाँ कांग्रेस और भाजपा।
कांग्रेस ने लालूपरिवार और उनके अधर्मों को 15 वर्षों तक समर्थन किया, उनके पीछे नाचते रहे और अब भी उन्हीं के लट्टू हैं , जबकि भाजपा नितीश की घिरनी बन नाच रही है। भाजपा में नेता कौन है, लोगों को अब यह भी पता नहीं। जदयू के नेता नितीश और भाजपा के भी नितीश क्योकि सुशील मोदी तो नितीश के स्टेपनी हैं।


फिर आते हैं लालू और नीतीश(राजद और जदयू तो नाम हैं, ये दोनों पार्टियां सिर्फ इन दोनों महापुरुषों के व्यक्तिगत झुनझुने हैं )
दोनों ने बिहार के जनमानस में , उनकी सोच में, जाति और संप्रदाय के जहर को एक नई गहराई दी।
बिहार की जनता अब भी विकास छोड़ जाति पर वोट करती है।
नतीजा शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत आवश्यकताओं केलिये इस राज्य की जातिवाद जनता तरस रही है।
जाति इस राज्य की सबसे बड़ी करेंसी है। जाति से आप यहाँ सत्ता खरीदिये और बेचिए।

अब क्या करेंगे आप ?
कोरोना क्या लोगों की जातियां, सम्प्रदाय , भाषा , प्रांत, राष्ट्र  और मजहब देख मार रहा है ?
वायरस और बैक्टेरिया हमसे ज्यादा विकसित हैं।
वे जातिवाद नहीं करते, वे सामाजिक हैसियत नहीं देखते, सबको समान रूप से मारते हैं।
बचेगा वह समाज जो शिक्षित, अनुशासित और जहाँ की स्वास्थ्य व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त ।
बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों बदहाल, फटेहाल।
इतना कि एक मात्र AIIMS पटना में सारे नेता, अभिनेता और बड़े-बड़े अफसर ही भर्ती हो रहे हैं। इनमें से
कोई बिहार सरकार के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में भर्ती होना नहीं चाहता। वहाँ भर्ती होंगे आप और मैं।
हाँ सालों भर इनकम टैक्स, प्रदूषण टैक्स आदि सैकड़ों टैक्सों की चिट्ठियां आने में देर नहीं लगती।
थाने से लेकर हर सरकारी दफ्तरों में चपरासी से लेकर बड़े अफसरों तक की जेबें गर्म किये बिना शायद ही कोई कार्य सम्पन्न हो।


तो फिर क्या करेंगे ?
किसे वोट देंगे ?
लालू को, नीतीश को या उनके चट्टे-बट्टे कांग्रेस और भाजपा को ?
सारे पापी, अधर्मी, पाखंडी ।
जाति से ऊपर उठिए, समझिये राजनीति और अपनी सही जरूरतें।
हटाइये इन सब अधर्मियों को।

फिलहाल तो दूर-दूर तक निराशा ही निराशा है।
मरते रहिये कोरोना से ।
मैं तो सिर्फ ईश्वर से आपकी सलामती की दुआ मांग सकता हूँ।
🙏🏼





Tuesday, July 7, 2020

Compliance Calendar Financial Year wise affected due to COVID-19 for July-20







Compliance Calendar Financial Year wise affected due to COVID-19 for July-20


🔴 FY 2018-19 –

📙 INCOME TAX
✔️31st July 2020- For assesse who has not filled their return or audit for FY 2018-19 last date of filling return

🔴 FY 2019-20 –

📙 INCOME TAX
✔️31st July 2020- The date for making various investment/payment for claiming deduction under Section 80C (LIC, PPF, NSC etc.), 80D (Mediclaim), 80G (Donations), etc.

🔴 FY 2020-21 –

📙 INCOME TAX



✔️07th July 2020- TDS deducted /TCS collected for the month of June 2020
✔15th July 2020- TDS return of government department for fourth quarter ending on 31.03.2020
✔15th July 2020- TCS return deposit fir fourth quarter ending on 31.03.2020
✔️31st July 2020- TDS return in form 24Q/26Q for fourth quarter ending on 31.03.2020 
✔31st July 2020- TDS return for quarter 1 ending on 30.06.2020
✔️15th August 2020- Issue of form 16/16A for the fourth quarter ending 31.03.2020
✔️31st March 2021- Date for linking of Aadhaar with PAN









📙 GST
                              

Taxpayer having aggregate turnover > Rs. 5cr in preceding FY
✔️20th July 2020- Due date of filling GSTR-3B for the month of June 2020 (No Extension)

✔️05th August 2020- Due date of filling GSTR-1 for the month of June 2020 

Taxpayer having aggregate turnover upto Rs. 5cr in preceding FY
-GSTR-3B
✔️03rd July 2020- Due date of filling GSTR-3B for the month of March 2020
✔️06th July 2020- Due date of filling GSTR-3B for the month of April 2020
✔️12th Sept 2020- Due date of filling GSTR-3B for the month of May 2020
✔️23th Sept 2020-Due date of filling GSTR-3B for the month of June 2020

-GSTR-1 (Monthly)
✔️10th July 2020- Due date of filling GSTR-1 for the month of March 2020
✔️24th July 2020- Due date of filling GSTR-1 for the month of April 2020
✔️28th July 2020- Due date of filling GSTR-1 for the month of May 2020
✔️05th August 2020- Due date of filling GSTR-1 for the month of June 2020

-GSTR-1 (Quarterly)
✔️17th July 2020- Due date for filling GSTR-1 for the Quarter Jan-March-2020
✔️03rd August 2020- Due date for filling GSTR-1 for the Quarter Apr-June 2020

-Composition Dealer
✔️08th July 2020- Due date for filling CMP-08 for the Quarter Jan-March-2020
✔️15th July 2020- Due date for filling GSTR-4 for the Quarter Jan-March-2020


-ANNUAL RETURN /AUDIT REPORT
✔️30th Sept 2020- GSTR-9 Annual return for FY 2018-19.
✔️30th Sept 2020- GSTR-9C Audit Report for FY 2018-19.



📙 ESI/PF

✔️15th July 2020- Due date of filling ESIC return of contribution for the period October-19 to March 2020.
✔️15th July 2020- Due date for payment of Provident Fund, ESI contribution for employers who have paid wages to their employees for June 2020.


📙 PROFESSIONAL TAX

✔31st  July 2020- Due date for exemption of  late fee payable under amnesty scheme for  in respect of monthly or annual professional tax returns pertaining to any periods up to March 2020 and monthly period of April 2020.


✔31st July 2020- Due date for payment of PT for the month of June where tax liability is more than Rs.50,000/-


NOTE:
1. Vivaad Se Vishwas Scheme extended to 31.12.2020 (without additional 10% of tax)

2. MCA - moratorium from 01.04.20 to 30.09.20 - there shall be no additional fees for late filings.

3. Revised CARO to get applicable from FY 20-21 instead of FY 19-20

4. For newly incorporated companies - Commencement of business is to be filed within 6 months, which is now extended for another 6 months.

5. DIN holders tagged as ‘Deactivated’ have an extended time of up to 30th September 2020 for filing DIR-3KYC/DIR-3 KYC-Web, without fees of Rs 5,000. Companies marked as “ACTIVE non-compliant” have got extended time of up to 30th September 2020 to file eForm ACTIVE without fees of Rs 10,000.


FAQ:
Call : +91-9939000039, +91-9934010214, +91-9430000733

Email : shrikhandgroup@gmail.com



Wednesday, July 1, 2020

भारत का Agalaig और Assumption द्वीप प्लान, जिसे देख पाकिस्तान और चीन खौफ खा रहा है.

Agalaig और Assumption द्वीप प्लान, जिसे देख पाकिस्तान और चीन भारत से खौफ खा रहा है.






ये नरेन्द्र दामोदरदास मोदी है, जिसके दिमाग को विश्व के चुनिन्दा, चतुर नेता नही समझ पा रहे हैं...और देश में बैठी तथाकथित चीन और पाकिस्तानी समर्थक, देशद्रोही पार्टियाँ और उनके साथियों की फ़ौज गरियाती फ़िर रही है...मोदी ऐसी जगह ले जाकर छोडेगा जहाँ से वापसी भी संभव नही होगी.


मोदी ने हिंद महासागर में बसाए भारत के दो ‘#सीक्रेट_आइलैंड’


ये एक ऐसी खबर है जिसके बारे में हमारे देश में ज्यादातर लोगों को पता नहीं है। दरअसल यह भारत का एक सीक्रेट मिशन है, जिसने चीन और पाकिस्तान जैसे दुश्मन देशों की नींद उड़ा रखी है।

भारत की समुद्री सीमा से दूर हिंद महासागर में 2 फौजी अड्डे स्थापित किए जा चुके हैं। मतलब यह कि भारतीय सेना ने इन आइलैंड पर अपना मिलिट्री बेस बनाया है। दुनिया के नक्शे में इन दोनों द्वीपों की लोकेशन इतनी जबर्दस्त है कि चीन और पाकिस्तान परेशान हैं।

इनके नाम हैं- #अगालेगा और #अजंप्शन_आइलैंड। इन द्वीपों पर भारतीय सेना आधुनिक हथियारों और साजो-सामान के साथ मौजूद है। बेहद खुफिया तरीके से यहां भारतीय सेना खुद को मजबूत बनाने में जुटी है।


Agalaig Island



Assumption Island

अगालेगा आइलैंड पर तो भारत ने बाकायदा एयरपोर्ट भी बनाया है। जबकि अज़ंप्शन आइलैंड पर आने जाने के लिए हवाई पट्टी बनाई गई है। इन दोनों आइलैंड्स को भारत को सौंपे जाने पर चीन और यहां तक कि भारत के चीनी और पाकिस्तानी समर्थक चाटुकार पत्रकारों ने बहुत अड़ंगेबाजी की।

इस सैनिक समझौते के खिलाफ कई झूठी खबरें उड़वाई गईं। आज इन दोनों द्वीपों पर क्या चल रहा है इसका बाकी दुनिया सिर्फ अंदाजा लगा सकती है। क्योंकि यहां भारतीय सेना के अलावा किसी को जाने की छूट नहीं है।

नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद संभालने के फौरन बाद जिन देशों की यात्रा की थी, उनमें #मॉरीशस और #सेशेल्स भी थे। सरकार ने औपचारिक तौर पर बताया कि ये दौरा दोनों देशों के आपसी रिश्ते सुधारने और काले धन पर बातचीत के लिए है। लेकिन असली मकसद कुछ और ही था।

इस यात्रा में मोदी ने सेशल्स और मॉरीशस को इस बात के लिए मना लिया कि वो अपने 1-1 द्वीप भारत को लीज़ पर देंगे। इसी दौरे में शुरुआती समझौते पर दस्तखत भी कर लिए गए।



अगालेगा आइलैंड मॉरीशस में पड़ता है, जबकि अजंप्शन द्वीप सेशेल्स देश का हिस्सा है। हिंद महासागर में ये वो लोकेशन थी जिसके महत्व की चीन को भी कल्पना नहीं थी। डील पर दस्तखत होने के कुछ दिन बाद जब मामला मीडिया में आया तो भारत में चीन के लिए प्रोपेगेंडा करने वाले कुत्ते पत्रकार और चीन सरकार बुरी तरह बौखला गए।

यही वो समय था जब मीडिया ने पीएम मोदी की विदेश यात्राओं की खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी। क्योंकि उन्हें लग गया था कि पीएम मोदी इन यात्राओं के जरिए कुछ ऐसा कर रहे हैं जो वो नहीं चाहते कि मीडिया को पता चले।

इन दोनों द्वीपों के लिए की गई संधियों को रद्द कराने के लिए वहां के विपक्षी दलों के जरिए भी दबाव बनाए गए। इन्हीं का नतीजा था कि अज़ंप्शन आइलैंड के लिए आखिरी समझौते पर दस्तखत जनवरी 2018 में हो सका।


अगालेगा आइलैंड मॉरीशस के मुख्य द्वीप से 1100 किलोमीटर दूर उत्तर यानी भारत की तरफ है। ये सिर्फ 70 वर्ग किलोमीटर दायरे में है। इसी तरह सेशल्स का अज़ंप्शन आइलैंड वहां के 115 द्वीपों में से एक है। ये सिर्फ 11 वर्ग किमी की जमीन है, जो कि मेडागास्कर के उत्तर में हिंद महासागर में है।

भारत अरब देशों से कच्चा तेल खरीदता है। ये तेल हिंद महासागर के रास्ते ही आता है। कच्चा तेल जिस रूट से आता है वो उन जगहों से काफी करीब है जहां पर चीन बीते कुछ साल में अपना दबदबा बना चुका है। वो इन जगहों पर बैठे-बैठे जब चाहे भारत की तेल की सप्लाई लाइन काट सकता है।



ऐसे में भारत को समंदर में एक ऐसी लोकेशन की जरूरत थी, जहां से वो न सिर्फ अपने जहाजों को सुरक्षा दे सके, बल्कि जरूरत पड़ने पर चीन की सप्लाई लाइन पर भी वार कर सके। ये वो रणनीति थी जिसकी कल्पना चीन भी नहीं कर सका था।

उसे भरोसा था कि भारत की सरकारें हिंद महासागर पर कब्जे की चीन की रणनीति को कभी समझ नहीं पाएंगी। चीन के रणनीतिकार अपने इस प्लान को ‘#स्ट्रिंग_ऑफ_पर्ल्स’ (मोतियों की माला) कहते हैं। ये वो रणनीति है जिससे उसने एक तरफ भारत को दबोच लिया था साथ ही अमेरिका के लिए भी मुश्किल हालात पैदा कर दिए थे।


पीएम मोदी ने इस खतरे को भांपते हुए चीन के जवाब में ‘#स्ट्रिंग_ऑफ_फ्लावर्स’ (फूलों की माला) नाम से रणनीति बनाई। इसी के तहत सबसे पहले अज़म्प्शन और अगलेगा आइलैंड को लीज़ पर लिया गया।

ये दोनों द्वीप आज चीन की आंखों में किरकिरी बने हुए हैं। क्योंकि वहां से भारत ने पूरे हिंद महासागर पर घेरा बना लिया है। फिलहाल इन द्वीपों पर बुनियादी ढांचा विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है। दोनों द्वीपों पर कुछ लोग रहते भी थे, जिन्हें भारतीय सेना ने ही दूसरी जगहों पर घर बनाकर बसा दिया है। अब इन दोनों द्वीपों पर भारतीयों के अलावा किसी को जाने की इजाज़त नहीं है।



पिछले दिनों अमेरिका ने भारत को 22 गार्जियन ड्रोन देने पर रजामंदी जताई है, इन ड्रोन से इस पूरे रीजन के समुद्र पर निगरानी की जाएगी। अमेरिका भी चाहता है कि हिंद महासागर के इस इलाके में चीन को बहुत ताकतवर न होने दिया जाए। लिहाजा वो भारत के साथ सहयोग कर रहा है

दरअसल भारत से दूर दुनिया भर में मिलिट्री बेस बनाने का आइडिया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का था। उनकी सरकार के वक्त इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू भी किया गया था। लेकिन इसी दौरान 2004 में वो चुनाव हार गए। इसके बाद आई मनमोहन सरकार ने इस पूरे प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

10 साल तक इस पर एक भी काम आगे नहीं बढ़ा। 2014 में जब नरेंद्र मोदी की सरकार बनी तो उन्होंने सबसे पहले जो फाइलें क्लियर कीं, उनमें से एक इसके बारे में भी थी। वाजपेयी की सोच थी कि दुनिया में ताकतवर मुल्क बनना है तो कुछ ऐसा करना होगा जिससे कोई दुश्मन आंख उठाकर देखने की भी हिम्मत न करे।


अमेरिका, रूस, ब्रिटेन जैसे देशों ने पूरी दुनिया में ऐसे द्वीपों पर मिलिट्री बेस बना रखे हैं। वाजपेयी के वक्त ही ताजिकिस्तान के फारखोर में भारत ने अपना पहला एयरफोर्स बेस स्थापित किया था। लेकिन हिंद महासागर पर दबदबे का उनका सपना अधूरा रह गया।

अगालेगा और अज़ंप्शन आइलैंड पर फिलहाल सिर्फ भारतीय सेना को जाने की छूट है। दोनों जगहों पर जा चुके नौसेना के एक जवान ने बताया था कि ये दोनों द्वीप बेहद खूबसूरत हैं। चारों तरफ नीले समुद्र से घिरे इन द्वीपों पर अब तक बहुत कम आबादी रही है। सेना की कोशिश है कि यहां की कुदरती खूबसूरती को बनाए रखते हुए यहां के बुनियादी ढांचे का विकास किया जाए। 






जय हिन्द, जय भारत !!


सरकार द्वारा प्रतिबंधित 59 मोबाइल ऐप जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और खराब व्यवस्था के लिए पूर्वाग्रही है।

सरकार द्वारा  प्रतिबंधित  59 मोबाइल ऐप जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और खराब व्यवस्था के लिए पूर्वाग्रही हैं

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के तहत सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत इसे लागू करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, जनता के लिए सूचना के उपयोग (प्रक्रिया और सुरक्षा उपायों को सार्वजनिक रूप से अवरुद्ध करने के लिए) नियम 2009 के नियमों और खतरों की उभरती प्रकृति को देखते हुए। 59 एप्स (परिशिष्ट देखें) को ब्लॉक करने का निर्णय लिया है क्योंकि उपलब्ध जानकारी के मद्देनजर वे उन गतिविधियों में लगे हुए हैं जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए पूर्वाग्रही हैं।



1. TikTok
2. Shareit
3. Kwai
4. UC Browser
5. Baidu map
6. Shein
7. Clash of Kings
8. DU battery saver
9. Helo
10. Likee
11. YouCam makeup
12. Mi Community
13. CM Browers
14. Virus Cleaner
15. APUS Browser
16. ROMWE
17. Club Factory
18. Newsdog
19. Beutry Plus
20. WeChat
21. UC News
22. QQ Mail
23. Weibo
24. Xender
25. QQ Music

26. QQ Newsfeed
27. Bigo Live
28. SelfieCity
29. Mail Master
30. Parallel Space
31. Mi Video Call – Xiaomi
32. WeSync
33. ES File Explorer
34. Viva Video – QU Video Inc
35. Meitu
36. Vigo Video
37. New Video Status
38. DU Recorder
39. Vault- Hide
40. Cache Cleaner DU App studio
41. DU Cleaner
42. DU Browser
43. Hago Play With New Friends
44. Cam Scanner
45. Clean Master – Cheetah Mobile
46. Wonder Camera
47. Photo Wonder
48. QQ Player
49. We Meet
50. Sweet Selfie
51. Baidu Translate
52. Vmate
53. QQ International
54. QQ Security Center
55. QQ Launcher
56. U Video
57. V fly Status Video
58. Mobile Legends
59. DU Privacy


तो चीन वालों अब  समझ जाओ हम धीरे धीरे दर्द देंगें  कष्टकारी होगा। हमलोग जितने धरती के ऊपर दिखते हैं उतने  धरती के अंदर हैं इसलिए अपना कार्यशैली सुधारो  बर्बाद  जाओगे. जिसका जन्म हुआ उसकी मृत्यु निश्चित है, हम तो आजन्मे हैं. 

हम भारत हैं।  हम बुद्धा हैं हम गाँधी हैं, हम चक्रवर्ती अशोक हैं तो चन्द्रगुप्त भी हैं. भारत को समझो नहीं तो बर्बाद हो जाओगे. 


विचारों की उत्पत्ति

मस्तिष्क, मन, चेतना और ब्रह्मांड के बीच एक दार्शनिक यात्रा प्रस्तावना : एक सरल-सा प्रश्न मनुष्य के भीतर विचार आता है। कभी अचानक।...